हिमोत्कर्ष की अमोदनी योजना, 43 महिलाओं को मिलेगा फ्री राशन

ऊना, 18 मई (हि.स.)। हिमोत्कर्ष परिषद ने अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प के तहत वर्ष 2026-27 के लिए जिला ऊना की 43 पात्र महिलाओं का चयन किया हैं। चयनित महिलाओं को हर माह 750 रुपए प्रत्येक की दर से राशन वितरण किया जाएगा। यह जानकारी हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार को परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इसमें अमोदिनी प्रकल्प के तहत चालू वित्त वर्ष के लिए चयन समिति द्वारा चयनित 43 पात्र महिलाओं को स्वीकृत किया गया। उन्होंने बताया कि चयनित महिलाओं को 24 मई को बचत भवन ऊना में राशन वितरण कार्यक्रम में राशन वितरित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नए सत्र 2026-27 के लिए 43 महिलाओं को चुना गया है। इन महिलाओं को अप्रैल 2026 से लेकर मार्च 2027 तक हर महीने सहायता के रुप में राशन वितरित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चयनित महिलाओं को हर तीन माह बाद आयोजित कार्यक्रम में राशन सामग्री प्रदान की जाती है। इसके अलावा बैठक में संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

इन महिलाओं को मिलेगा राशन

लोअर बसाल से रक्षा देवी, लोअर बसाल से संतोष कुमारी, धर्मपुर से सुमन, ईसपुर से सरला देवी, वार्ड नंबर 8 ऊना से राज कुमारी, वार्ड 11 पुलवाला बाजार ऊना से सुषमा, संतोषगढ़ से अनु बाला, भदौड़ी से राज रानी, नंगड़ा से अनुराधा, सुनेहरा से कांता देवी, भदौड़ी से अंजु रानी, शिववाड़ी से राज कुमारी, भदसाली से रेखा देवी, वार्ड नंबर 10 ऊना से रजनी, दियाड़ी से प्रतिभा देवी, सैंसोवाल से पूनम देवी, चौकीमन्यार से सुदेश कुमारी, पंडोगा से सोमा देवी, ठठल से बख्शो देवी, आबादा बराना से निर्मला देवी, खानपुर से कमलेश, अरनियाला से उषा देवी, लमलैहड़ी से किरण देवी, नंगड़ा से सीता देवी, आबादा बराना से रीना रानी, कुठार खुर्द से भगवती, चताड़ा खास से अंजना, आबादा बराना से रजनीश कुमारी, बसदेहड़ा से इंदु बाला, नंगल खुर्द से रीटा देवी, कर्मपुर से भोली देवी, पंजावर से जीवन कुमारी, धुसाड़ा से ममता देवी, कोटला खुर्द से सुनीता देवी, मंलागढ़ से उषा देवी, मंलागढ़ से रोशनी देवी, रैंसरी से राधा रानी, लमलेहड़ा से सुधा शर्मा, पंडोगा से रितु बाला, पोलियांबीत से मंजीत कौर, बहडाला से सोनिया राणा, अपर बसाल से दीपा रावत, मल्लुवाल से उषा देवी शामिल हैं।

-------------------- ---------------

   

सम्बंधित खबर