ऊना, 17 मई (हि.स.)। नगर परिषद संतोषगढ़ वार्ड 1 में कुल 634 मत डाले गए जिनमें अंजु वाला को सर्वाधिक 363 मत पड़े और वीना को 266, जबकि 5 ने नोटा का चुना। वार्ड 1 से अंजु वाला 97 वोटों से विजय घोषित हुई। वार्ड 2 में कुल 697 वोट डाले गए जिनमें संदीप कुमार को 383, ज्योति को 297 तथा 17 ने नोटा को चुना। वार्ड 2 से संदीप कुमार 86 मतों से विजयी रहे। वार्ड 3 में कुल 640 वोट डाले गए, जिनमें चरणजीत कौर को 370, हरप्रीत कौर को 262 मत डले, जबकि 8 ने नोटा का बटन दबाया। वार्ड 3 से चरणजीत कौर 108 वोटों से विजयी घोषित हुई। वार्ड 4 में कुल 590 मत डाले गए, जिनमें इकवाल सिंह को 309, मंजु को 259 और वीरेंद्र मोहन प्रभाकर को 22 वोट पड़े।
वार्ड 4 से इकवाल सिंह ने 50 मतों से जीत हासिल की। वार्ड 5 में कुल 721 मत डाले गए जिनमें रविकांत को 513 और वुध राम को 202 वोट डले, जबकि 6 ने नोटा को चुना। वार्ड 5 से रविकांत 311 मतों से विजयी रहे। वार्ड 6 में कुल 377 वोट डाले गए, जिनमें कुसुम लता को 267 मत और पूनम को 109 मत पड़े, जबकि 1 ने नोटा को चुना। वार्ड 6 से कुसुम लता 158 मतों से विजयी रहीं। वार्ड 7 में कुल 695 मत डाले गए, जिनमें ज्योति देवी को 364 और रूचिका को 327 मत डले, जबकि 4 ने नोटा को चुनना बेहतर विकल्प समझा। वार्ड 7 में ज्योति देवी 37 वोटों से विजयी घोषित हुईं।
वार्ड 8 में कुल 662 मत डाले गए जिनमें समीर गौतम को 430 और भजन सिंह को 227 मत पड़े, जबकि 5 ने नोटा को चुना। वार्ड 8 में समीर गौतम 203 वोटों से विजयी रहे। इसके अतिरिक्त वार्ड 9 में कुल 631 मत डाले गए जिनमें अंजना चब्बा को 433 और ऊषा देवी को 196 वोट पड़े, जबकि 2 ने नोटा को चुना। वार्ड 9 से अंजना चब्बा 237 मतों से विजयी रहीं।
---------------

