हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा नेताओं ने घरों पर तिरंगा लगाया

जम्मू, 14 अगस्त (हि.स.)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा नेताओं ने जम्मू पश्चिम के वार्ड नंबर 29 में बूथ अध्यक्षों के घरों पर तिरंगा लगाया। ब्रहम ज्योत सत्ती (प्रभारी भाजपा ओबीसी मोर्चा जम्मू कश्मीर) के साथ अन्य प्रमुख हस्तियों ने तिरंगा रैली निकाली और बूथ अध्यक्षों के घरों पर तिरंगा लगाया। यह रैली वार्ड 29 की गलियों में पैदल चलकर निकाली गई। इस पैदल मार्च के दौरान बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए और भारत और भाजपा के पक्ष में नारे लगाए।

इस मोके पर बोलते हुए ब्रह्म ज्योत ने कहा कि तिरंगा हमारा गौरव है और हम इसे सुरक्षित रखने के लिए पूरी वीरता के साथ कुछ भी कर सकते हैं। हमारे कई महान नेताओं ने अपनी मातृभूमि भारत के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा जनता की भलाई के लिए काम करती है और भविष्य में भी इस विरासत को जारी रखेगी। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी और लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा / बलवान सिंह

   

सम्बंधित खबर