ग्वालपाड़ा के दुधनै नदी में मिला शव

ग्वालपाड़ा (असम), 05 अगस्त (हि.स.)। ग्वालपाड़ा जिले के माटिया थाना अंतर्गत बामुनपाड़ा-राभापाड़ा गांव के बीच दुधनै नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने आज दोपहर करीब 3 बजे दूधनै नदी के किनारे पानी में शव को तैरते हुए देखा था।

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलने के बाद माटिया पुलिस मौके पर पहुंची। दंडाधीश के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद शव को पानी से निकाला गया।

उल्लेखनीय है कि मेघालय से पानी के प्रवाह के कारण दो दिन पहले क्षेत्र में भीषण बाढ़ आ गयी थी। ऐसे में स्थानीय लोगों को संदेह है कि शव बाढ़ के पानी में बहकर आया होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश / अरविन्द राय

   

सम्बंधित खबर