केन्द्रीय बजट विकसित भारत के निर्माण की गति को करेगा तीव्र - विनोद पाण्डेय

गोरखपुर, 28 जुलाई (हि.स.)। भाजपा के पूर्व एमएलसी विनोद पाण्डेय ने रविवार काे रानीडीहा के क्षेत्रीय भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में कहा कि 2024-25 का केन्द्रीय बजट विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ लाया गया है। बजट में कर्ज गारण्टी योजना से उत्तर प्रदेश को 20 लाख इकाइयों को जीवनदान मिलेगा, जिससे 22 लाख नये उद्यमी तैयार होंगे। शिक्षा के क्षेत्र 1000 आईटीआई को हब और स्कोप व्यवस्था अपग्रेड होगा, जिससे लाखों युवाओं को फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा बजट में उत्तर प्रदेश को कुछ नही मिलने पर सरकार को घेरा जा रहा है, लेकिन बजट में यूपी को सबसे अधिक अंश मिला है। बजट में इंफ्राटक्चर और उद्योग को उभारने के लिए 2.44 लाख करोड़ आवंटित किया है। जो राज्य की प्रगति के लिये मील का पत्थर साबित होगा। यह बजट गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिये समर्पित है। भाजपा क्षेत्रीय मन्त्री जनार्दन तिवारी ने कहा कि यह बजट सभी वर्गों के कल्याण के लिए है, यह विकसित भारत अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव रखेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोंच देश को विकसित अर्थव्यवस्था बनाने में तीव्रता प्रदान कर रही है। 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना को यह बजट तीव्र गति देगा। यह बजट विशेषकर उत्तर प्रदेश को 3 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बनाएगा। संगोष्ठी का संचालन भाजपा जिला महामन्त्री सबल सिंह पालीवाल ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय / शरद चंद्र बाजपेयी / राजेश

   

सम्बंधित खबर