भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर पर अज्ञात लोगों ने दागी गोलियां

विजयपुर, 20 जुलाई (हि.स.)। विजयपुर के रामगढ़ थाना अधिकार क्षेत्र गुडवाल में 19 जुलाई की रात को भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा के आवास पर अज्ञात लोगों द्वारा गोलियां चलाने का मामला प्रकाश में आया है। जबकि पुलिस ने मौके पर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। अजय शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि रात के करीब 12 बजे के आसपास उन्हें गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। मगर उन्हें यह समझ नहीं आया कि आवाज कहा से आ रही है। करीब एक दिन बाद जब उनके पापा ने घर के पीछे देखा तो गोलियों के निशान दीवार पर नजर आ रहे थे। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मंडल अध्यक्ष ने पुलिस से मांग की है कि जिस किसी ने भी गोलियां चलाने की हरकत की है उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएं।

हिन्दुस्थान समाचार / Ashwani Gupta / बलवान सिंह

   

सम्बंधित खबर