ग्रामीणों ने धर्मांतरित महिला के घर की बाउंड्रीवाल तोड़ी, गांव में तनाव का माहाैल
- DSS Admin
- Jun 29, 2026
कांकेर , 29 जून (हि.स.)। जिले के अंतागढ़ के समीप केसालपारा गांव में आज साेमवार काे एक धर्मांतरित महिला के घर की बाउंड्रीवाॅल ताेड़ दिया है, जिसके बाद गांव में तनाव का माहाैल बन गया है।
धर्मांतरित महिला का कहना है कि वह अपनी इच्छा से ईसाई धर्म का पालन करती है, लेकिन इसी बात को लेकर उसके घर पर ग्रामीणों की भीड़ पहुंची और बाउंड्रीवाल में तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पीड़ित महिला का कहना है कि पति की मृत्यु के बाद वह अपने चार बच्चों का पालन-पोषण अकेले कर रही है। उसका दावा है कि उसने अपनी आस्था के आधार पर ईसाई धर्म में विश्वास को चुना है और किसी ने उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव नहीं बनाया। महिला का कहना है कि, अब उस पर मूल धर्म में लौटने का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि उसका विश्वास ईसाई धर्म में है और वह अपनी आस्था नहीं बदलना चाहती। दूसरी ओर, ग्रामीणों का आरोप है कि, महिला के धर्म परिवर्तन से गांव की सामाजिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
---------------

