वंदे गंगा जल संरक्षण अपनी संस्कृति, आस्था और भविष्य को बचाने का अभियान - आक्या
- DSS Admin
- May 27, 2026
चित्तौड़गढ़, 27 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नही, बल्कि जन जन का आंदोलन है। यह अपनी संस्कृति, अपनी आस्था और अपने भविष्य को बचाने का अभियान है। ‘‘जल है तो कल है’’ यह केवल एक नारा नही बल्कि जीवन का सत्य है। यदि हम आज जल का संरक्षण करेंगें तो आने वाली पीढ़ियो के लिए सुख, समृद्धि और शांति का मार्ग प्रशस्त होगा। यह बात चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने बुधवार को शहर के आर्य गुरूकुल गोशाला प्रांगण में पशुपालन एवं गोपालन विभाग की और से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपखण्ड अधिकारी बीनू देवल ने सभी से जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए जल स्त्रोतो की स्वच्छता एवं सरंक्षण, जल संचयन तथा अधिकाधिक पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने का अनुरोध किया। इस दौरान विधायक आक्या व उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओ एवं आमजन ने पौधारोपण किया। पक्षियों के लिए परिंडे लगाए तथा गोमाता को हरा चारा खिलाया।
इस अवसर पर भाजपा महामंत्री रघु शर्मा, पूर्व यूआईटी चेयरमेन सुरेश झंवर, पूर्व नगर परिषद चेयरमेन सुशील शर्मा, नगर मण्डल अध्यक्ष गौरव त्यागी, पूर्व उपसभापति भरत जागेटिया, अनिल ईनाणी, शैलेन्द्र झंवर, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, भोलाराम प्रजापत, गुरूकुल संचालक आचार्य चंद्रदेव, हीरानंद शास्त्री, सार्वदेशिक आर्य वीर दल संचालक आचार्य नंदकिशोर, प्रांतीय संचालक भवदेव शास्त्री, संभाग संचालक विशाल माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधी, कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित थे।
---------------

