वसुंधरा राजे और मदन राठौड़ ने एक दूसरे का करवाया मुंह मीठा
- Admin Admin
- Feb 08, 2025
![](/Content/PostImages/8295c40bd8d556e56d45fd58a7d5abf7_1214553751.jpg)
जयपुर, 8 फ़रवरी (हि.स.)। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने की ख़ुशी में पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंची। यहां उनका प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने स्वागत किया। उन्होंने राजे का मुंह मीठा करवाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने भी प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ को लड्डू खिलाया।
राजे ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर हार्दिक बधाई। इस ऐतिहासिक जनादेश ने स्पष्ट कर दिया है कि दिल्लीवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक समृद्ध और प्रगतिशील दिल्ली के निर्माण का निर्णय किया है।
इस ऐतिहासिक जीत को संभव बनाने वाले समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार, जिनकी अथक मेहनत और निष्ठा ने इसे हकीकत बना दिया। यह भी साफ़ हो गया है कि दिल्ली के दिल में पीएम मोदी हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित