सोनीपत: विचारक और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक है वीर सावरकर: बड़ौली

-भव्य

परशुराम जन्मोत्सव की जानकारी, वीर सावरकर को श्रद्धांजलि

सोनीपत, 28 मई (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भगवान परशुराम

का जन्मोत्सव इस बार रोहतक के पहरावर गांव में भव्य और विशाल स्तर पर राज्य स्तरीय

समारोह के रूप में मनाया जाएगा। यह आयोजन 30 मई को होगा, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री

नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

सोनीपत में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी

दी। साथ ही उन्होंने वीर सावरकर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और देश में हो रही

तिरंगा यात्राओं की जानकारी दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने बताया कि

30 मई को रोहतक के पहरावर गांव स्थित गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी संस्था के परिसर

में भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। यह आयोजन ऐतिहासिक और सर्वसमाज

को जोड़ने वाला होगा, जिसमें प्रदेशभर की 36 बिरादरियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई

है।

उन्होंने बताया कि समाज की अनेक संस्थाएं तन-मन-धन से आयोजन

की तैयारी में जुटी हैं, जिससे यह समारोह ऐतिहासिक रूप लेगा। उन्होंने यह भी कहा कि

2014 के बाद राज्य सरकार ने संत महापुरुषों की जयंती को राज्य स्तर पर मनाने की परंपरा

शुरू की, जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आगे बढ़ाया है। पत्रकारों से बातचीत में बडौली ने वीर सावरकर की जयंती

पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी,

विचारक और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे।

उन्होंने काले पानी की सजा जैसी अमानवीय यातनाओं

को सहते हुए भी देशभक्ति की लौ को बुझने नहीं दिया। आज उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा

का स्रोत है। उन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की और बताया

कि भारतीय सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसका सख्त जवाब दिया।

देशभर में बलिदानियों की याद में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं और श्रद्धांजलि

दी जा रही है। इनके साथ विधायक निखिल मदान भी रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

   

सम्बंधित खबर