जादवपुर विश्वविद्यालय में ‘वीर सावरकर जयंती’ मनाने की पहल, अनुमति के लिए कुलपति को एबीवीपी ने लिखा पत्र
- DSS Admin
- May 27, 2026
कोलकाता, 27 मई (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जादवपुर विश्वविद्यालय में ‘वीर सावरकर जयंती’ मनाने की पहल की है। 28 मई को विनायक दामोदर सावरकर की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मांगते हुए एबीवीपी की जादवपुर इकाई ने विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र भेजा है।
कुलपति चिरंजीव भट्टाचार्य को भेजे गए पत्र में एबीवीपी ने बताया कि कार्यक्रम में पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ एक चर्चा सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें सावरकर के जीवन, विचारधारा और राष्ट्र व समाज के प्रति उनके योगदान पर चर्चा होगी। पत्र पर एबीवीपी जादवपुर शाखा के अध्यक्ष निखिल दास और सचिव संजीवन दीप बर्मन के हस्ताक्षर हैं।

