किश्तवाड़ में वाहन ने पैदल यात्रियों को टक्कर मारी, कई घायल

किश्तवाड़, 13 अगस्त (हि.स.)। किश्तवाड़ जिले के सब डवीजन पडर में पडर-तियारी रोड पर जा रहे जेके17-9930 नंबर के एक वाहन ने बलवास के पास पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। सूचना मिलने के बाद किश्तवाड़ पुलिस स्टेशन पडर से एंबुलेंस सेवा के साथ मौके पर पहुंची, बचाव अभियान शुरू किया और सात घायल पैदल यात्रियों को पडर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्रारंभिक उपचार के बाद सभी सात घायल पैदल यात्रियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल किश्तवाड़ भेज दिया गया। घायलों की पहचान आशीष कुमार पुत्र राज कुमार, अरुणी कुमारी बेटी सुभाष चंद्र, विक्रम कुमार पुत्र खंगन सिंह, अर्पणा देवी बेटी राज कुमार, शरवन कुमार पुत्र भोपा राम, सुरेश कुमार पुत्र अमर सिंह और पान कुमार पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई है।

सभी पडर के तियारी क्षेत्र के निवासी हैं। जिला अस्पताल किश्तवाड़ में प्रारंभिक उपचार के बाद दो घायलों पान कुमार और विक्रम सिंह को विषेश उपचार के लिए जीएमसी जम्मू भेज दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / Ashwani Gupta / बलवान सिंह

   

सम्बंधित खबर