देश का विभाजन फिर से ना हो नई पीढ़ी को समझना होगा : उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी

जोधपुर, 14 अगस्त (हि.स.)। प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि देश का विभाजन फिर से ना हो इसके लिए नई पीढ़ी को समझना होगा, उस वक्त क्या परिस्थितियां रही वो अलग बात है। वे बुधावार काे भगत की कोठी स्टेशन पर लगाई विभीषिका स्मृति प्रदर्शनी का शुभारंभ करने पहुंची और बाद में मीडिया से बातचीत की।

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि हमें इतिहास को जानना होगा। इसलिए बहुत जरूरी है कि देश भर में जहां जहां इस तरह की प्रदर्शनी लगाई जा रही है उसे जाकर देखें और हमारे इतिहास को जानिए एवं समझये। ऐसा दुबारा नहीं हो इसके लिए नई पीढ़ी को समझना होगा।

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि ऐसी कोई भी परिस्थिति ना बने कि हमारे देश को किसी तरह की आंच आएं। उन्होंने 9 अगस्त से 15 अगस्त चल रहे घर- घर तिरंगा की बात पर कहा कि सभी अपने अपने घरों में तिरंगा जरूर लहराएं। तिरंगा हमारी शान है।

डे्रनेज सिस्टम को लेकर राजस्थान सरकार चिंतित

उन्होंने पत्रकारों द्वारा बजट को लेकर पूछे गए प्रश्न पर कहा कि विधानसभा बजट में सभी को बहुत कुछ मिला है। ट्यूरिज्म के लिए अच्छा काम किया जाएगा। ड्रेनेज का सिस्टम पूरे राजस्थान में सही नहीं है, इसमें सुधार के प्रयास किए जाएंगे। केंद्र से आने वाला पैसा भी जिस काम में लगना चाहिए वहां नहीं लगा है। डे्रनेज को लेकर भजनलाल सरकार चिंतित है और इसमें सुधारात्मक प्रयास किए जा रहे है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश / ईश्वर

   

सम्बंधित खबर