सोनीपत: भाजपा की जीत का जश्न जुलूस निकाला चारों ओर कमल ही कमल

सोनीपत: चुनाव जीतने के बाद सर्टीफिकेट के         साथ अभिवादन स्वीकारते मेयर राजीव जैनसोनीपत: चुनाव जीतने के बाद सर्टीफिकेट के         साथ अभिवादन स्वीकारते मेयर राजीव जैन

-मेयर राजीव जैन की जीत के बाद सेवा

का संकल्प

सोनीपत, 13 मई (हि.स.)। सोनीपत

के बुधवार को हुए नगर निकाय चुनाव में भारी जनसमर्थन के साथ मेयर पद पर जीत दर्ज करने

17 वार्डो में कमल खिलने की खुशी में विजय जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं और नागरिकों

का धन्यवाद करते हुए जुलूस बाईपास, गोहाना रोड, फ्लाईओवर, मंडी और ओल्ड डीसी रोड से

होता हुआ प्रकाश रोड स्थित कार्यालय पर समाप्त हुआ।

यहां

पर राजीव जैन ने शहरवासियों का आभार जताते हुए समर्पित सेवा को अपनी पहली प्राथमिकता

बताया। जीत के बाद शहर में उत्साह और जश्न का माहौल बना हुआ था। समर्थकों और कार्यकर्ताओं

ने जगह-जगह स्वागत किया और शहर भर में विजय जुलूस निकाला गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री

कविता जैन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, विधायक निखिल मदान, मार्केट कमेटी

गन्नौर के चेयरमैन निशांत छौक्कर, जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, महामंत्री नीरज कुमार

ठरु साथ रहे।

चुनाव

के बाद कांग्रेस के उम्मीदवार कमल दीवान ने महापौर राजीव जैन को बधाई दी दोनों गले

मिले यह राजनीति का सबसे बेहतर यह दृयश्य रहा। राजीव जैन ने कहा कि यह जीत किसी एक

व्यक्ति की नहीं बल्कि शहर की जनता के विश्वास और लंबे समय से किए जा रहे जनसेवा कार्यों

की जीत है। उन्होंने बताया कि करीब 40 वर्षों से वे लगातार लोगों के बीच रहकर उनके

सुख-दुख में सहभागी बनते रहे हैं। जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराना उनकी कार्यशैली

रही है और यही विश्वास जनता ने चुनाव में समर्थन के रूप में लौटाया है। उन्होंने कहा

कि जीत मिलने पर मन में संतोष और जिम्मेदारी दोनों बढ़ जाती हैं।

मेयर

बनने के बाद उन्होंने आगामी पांच वर्षों का स्पष्ट खाका प्रस्तुत किया। शहर के सौंदर्यीकरण,

जल निकासी व्यवस्था सुधार, स्वच्छ पेयजल उपलब्धता, सीवरेज लाइनों की मरम्मत और बड़े

विकास कार्य उनकी प्राथमिक सूची में शामिल हैं। उनका लक्ष्य है कि बाहर से आने वाला

व्यक्ति भी सोनीपत को विकसित और आधुनिक शहर के रूप में पहचाने। राजीव

जैन ने भरोसा दिलाया कि जनसेवा की यह जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ

निभाई जाएगी।

---------------

   

सम्बंधित खबर