विधानसभा अध्यक्ष ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता  दिवस समारोह में होंगे मुख्यातिथि

सोलन, 14 अगस्त (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 15 अगस्त को सोलन के प्रवास पर रहेंगे।

कुलदीप सिंह पठानिया 15 अगस्त को सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित होने वाले ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यातिथि होंगे।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 14 अगस्त को देर शाम ही सोलन पहुंचेगे।

प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष 15 अगस्त को सुबह 10.40 बजे शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों की ओर से देश के लिए अपने सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीरों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

कुलदीप सिंह पठानिया तदोपरांत प्रातः 11.00 बजे ठोडो मैदान में ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर ध्वजारोहण करेंगे। वह तदोपरांत परेड का निरीक्षण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष इस अवसर पर संदेश के उपरांत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों एवं अन्य को सम्मानित भी करेंगे। कुलदीप सिंह पठानिया तत्पश्चात शाम 03.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डा में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यातिथि होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / संदीप शर्मा / सुनील शुक्ला

   

सम्बंधित खबर