बिहार के सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रह्लाद यादव के बेटे का निधन

पटना, 23 सितंबर (हि.स.)। बिहार में लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक प्रह्लाद यादव के बेटे विनय कुमार का निधन हो गया है। विनय कुमार लंबे बीमार थे। मंगलवार की सुबह पटना के रूबन मेमोरियल हॉस्पीटल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

बेटे के निधन की खबर सुनते ही विधायक प्रह्लाद यादव की भी तबीयत बिगड़ गयी है। उन्हें भी आनन-फानन में अस्तताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक विधायक की स्थिति फिलहाल सामान्य है। बेटे के निधन से प्रह्लाद यादव को सदमा लगा है।

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक विनय कुमार की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। उनकी एक छोटी बेटी भी है।

उल्लेखनीय है कि प्रह्लाद यादव बिहार के लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक हैं। पहली बार 1995 में विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2015 और 2020 में दो बार विधायक चुने गए। 1980 में कम्युनिस्ट आंदोलन का हिस्सा रह चुके हैं। राजद पार्टी के संस्थापक सदस्य रह चुके हैं।

-------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी

   

सम्बंधित खबर