केरल में चार करोड़ के नारकोटिक्स मामले में सिलीगुड़ी से दो गिरफ्तार
- DSS Admin
- May 13, 2026
सिलीगुड़ी, 13 मई (हि. स.)। केरल में करीब चार करोड़ के नारकोटिक्स मामले में केरल पुलिस ने सिलीगुड़ी से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हिरेन केके और अरोमल के रूप में हुई है, जो केरल के निवासी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले महीने केरल में एक बड़े ड्रग्स तस्करी रैकेट का खुलासा हुआ था। जांच के दौरान इन दोनों आरोपितों का नाम सामने आने के बाद से वे फरार चल रहे थे। उन्हें पकड़ने के लिए केरल पुलिस ने एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित कर तलाश शुरू की।
तफ्तीश में पहले इनकी लोकेशन गुजरात में मिली, जहां पुलिस टीम पहुंची, लेकिन तब तक आरोपित वहां से सिलीगुड़ी पहुंच चुके थे। इसके बाद सिलीगुड़ी के सेवक रोड इलाके में छिपे होने की सूचना पर केरल पुलिस ने स्थानीय भक्ति नगर थाने की मदद से बीती रात संयुक्त अभियान चलाया।
इस ऑपरेशन में दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।
बुधवार को उन्हें जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड लेकर उन्हें वापस केरल ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।---------------

