मोबाइल बना ‘खतरनाक’, पोर्न साइटों पर लगे लगाम — मीनाक्षी भराला
- DSS Admin
- Jun 17, 2026
बागपत, 17 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने बुधवार को बागपत जिले में आयोजित जनसुनवाई में हिस्सा लिया; उन्होंने जनसुनवाई में महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और पारिवारिक विवाद से जुड़े 15 से अधिक मामले सामने आए। मीनाक्षी भराला ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान एक गांव में तीन साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म का मामला भी सामने आया, जिसमें पीड़ित परिवार न्याय की मांग लेकर पहुंचा। बच्ची की मां ने आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रकरण की गंभीरता देखते हुए उन्होंने मामले की विस्तृत जानकारी लेकर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी कहा। प्रशासन की ओर से उन्हें बताया गया कि डॉक्टर पर कार्रवाई चल रही है और आरोपित को जेल भेज दिया गया है। प्रशासन की तरफ से आर्थिक सहायता दी जाएगी।
मोबाइल फोन है बम
तीन साल की बच्ची के साथ हुए रेप मामले के सवाल में महिला आयोग सदस्या मीनाक्षी भराला ने कहा कि मोबाइल फोन एक खतरनाक बम की तरह हो गया है;उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि सभी पोर्न साइट तत्काल रूप से बैन हो जानी चाहिए वह किसी के भी मोबाइल में नहीं खोलनी चाहिए। इससे यह होगा कि कम से कम रेप के मामले आधे हो जाएंगे। हम अपने स्तर से पूरा प्रयास करते हैं काउंसलिंग करते हैं। कॉलेज स्कूलों में जाकर बच्चों को समझते हैं और उन्हें सही और गलत की जानकारी देते हैं। माता-पिता को भी इस पर ध्यान देना चाहिए-----------

