महिला का शारीरिक शोषण करके बनाया अश्लील वीडियो, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

मुरादाबाद, 13 जून (हि.स.)। जिले के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से शादी का वादा करके शादीशुदा व्यक्ति ने शारीरिक शोषण किया। अब आरोपित ने शादी कराने से इन्कार किया तो पीड़िता ने उसके परिवार के लोगों से शिकायत की। आरोप है कि उन्होंने भी पीड़िता के साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर शनिवार को मामले में 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपित इफरान को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता की मां की ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि भटावली निवासी इरफान ने उसकी बेटी का शारीरिक शोषण किया और वीडियो बना लिया। इस वीडियो के जरिये आरोपित ने उसे ब्लैकमेल किया। जानकारी मिलने पर पीड़िता और उसके मां-बाप आरोपित के घर शिकायत करने गए तो आरोपित की मां हसीना, भाई शमशाद, इरशाद, मिसाल, इमरान, दिलशाद, सलमान और भाभी फरहा ने उन्हें मारपीट कर घर से भगा दिया। पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मामले में शनिवार को आरोपित इरफान को गिरफ्तार कर लिया हैं, वहीं अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

------------------

   

सम्बंधित खबर