संभल में महिला को घर में घुसकर जलाया, दिल्ली में इलाज के दौरान हुई मौत
- DSS Admin
- May 18, 2026

संभल, 18 मई (हि.स.)। संभल जिले में एक महिला को तेल छिड़ककर आग लगाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसी महिला की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से गांव के लोग चुप्पी साधे हुए हैं और पुलिस को कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
घटना संभल के गुन्नौर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की है। मृतक महिला की पहचान अनेकश्री (44) के रूप में हुई है। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 3:30 बजे कुछ अज्ञात लोग घर में घुस आए। उन्होंने सो रही अनेकश्री को उठाकर दूसरे कमरे में ले जाकर मारपीट की और फिर तेल छिड़ककर आग लगा दी।
महिला की चीख सुनकर उसका 15 वर्षीय बेटा जाग गया। शोर मचने पर हमलावर अनेकश्री को झुलसी हालत में छोड़कर फरार हो गए। परिवार के सदस्यों ने तुरंत महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर में भर्ती कराया।
सीएचसी गुन्नौर में प्राथमिक उपचार के बाद, 70 प्रतिशत से अधिक झुलसी महिला को बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया। वहां से उसे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान साेमवार काे उसने दम तोड़ दिया।
इस विषय में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक संभल कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि गुन्नौर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में अनेक श्री (44) नाम की महिला है। 112 पीआरवी पर सूचना मिली कि वो जल गई है। सूचना पर थाने की पुलिस भी पहुंची उसके परिजन उसे विभिन्न अस्पतालों में ले गए। पुलिस ने क्राइम सीन करने के बाद फोरेंसिक टीम ने एबिडेंस कलेक्ट किए किन परिस्थितियों में आग लगी है आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं है, किन लोगों ने आग लगाई अभी तक स्पष्ट नहीं है, उसने अपना वीडियो डाइंग डिक्लेरेशन रिकॉर्ड किया है। इस मामले का प्राॅपर इन्वेस्टिगेशन किया जा रहा है उनकी माैत हो चुकी है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है बर्न किस चीज के हैं इसकी भी जांच की जा रही है पूरी जांच के बाद ही फाइनल कांन्क्लूशन पर पहुंचा जाएगा।

