विधानसभा में शपथ ग्रहण के पहले दिन पूजा और मछली भोज, सांस्कृतिक और राजनीतिक संदेश भी दिखे

कोलकाता, 13 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह के पहले दिन बुधवार को कई अनोखे घटनाक्रम देखने को मिले। विधानसभा परिसर में पूजा-अर्चना के आयोजन के साथ-साथ विधायकों के लिए राज्य प्रायोजित मछली भोज की व्यवस्था भी की गई।

इन प्रतीकात्मक आयोजनों ने विधानसभा की कार्यवाही को एक अलग सांस्कृतिक और वैचारिक रंग दिया, जिसे राजनीतिक हलकों में चुनाव से पहले विपक्ष द्वारा जताई गई उन आशंकाओं के संदर्भ में भी देखा जा रहा है, जिनमें सत्ता पक्ष पर लोगों की गैर-शाकाहारी भोजन आदतों पर रोक लगाने की संभावना जताई गई थी।

कुल 144 विधायकों ने 294 सदस्यीय विधानसभा के पहले दिन शपथ ली, जिनमें मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी शामिल रहे। दो दिवसीय शपथ ग्रहण कार्यक्रम के तहत बुधवार को पहले चरण की कार्यवाही पूरी की गई।

विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष तापस राय ने दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जिलों के विधायकों की उपस्थिति रही और शपथ ग्रहण प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। शेष विधायकों का शपथ ग्रहण आगामी दिन में कराया जाएगा।

   

सम्बंधित खबर