हम एक संकट की ओर बढ़ रहे हैं-फारूक अब्दुल्ला
- DSS Admin
- May 12, 2026
श्रीनगर, 12 मई (हि.स.)। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को चेतावनी दी कि कश्मीर संभाग में ईंधन और गैस संकट की ओर बढ़ रहा है जिससे अर्थव्यवस्था संकट और अनिश्चितता में डूब सकती है।
श्रीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए डॉ. फारूक ने कहा कि वैश्विक तनाव और जारी भू-राजनीतिक संघर्ष स्थिति को और खराब कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम एक संकट की ओर बढ़ रहे हैं, ईंधन संकट की ओर, गैस संकट की ओर और विनाश की ओर।
उन्होंने आगे कहा कि यदि स्थिति बनी रहती है तो अर्थव्यवस्था पर इसके परिणामों का अनुमान लगाना मुश्किल है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे निकलने का रास्ता खोजना आवश्यक है और चेतावनी दी कि निरंतर अनिश्चितता के गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
---------------

