कृषि उपज मंडी में दो बाद धान की तौलाई, भराई हो सकी संभव, किसानों ने ली राहत की सांस

धमतरी, 14 सितंबर (हि.स.)। श्यामतराई कृषि उपज मंडी में दो दिने से मंडी के रेजा व हमालों के बीच आपसी विवाद के चलते तौलाई, भराई नहीं हो पा रही थी। दो बाद 14 सितंबर को धान की तौलाई, भराई हो सकी, इससे किसानों ने राहत की सांस ली है।

श्यामतराई कृषि उपज मंडी में इन दिनों धान की आवक हो रही है। धमतरी शहर के विभिन्न वार्डों के अलावा आसपास के गांव जैसे लोहरसी रत्नबांधा, मुजगहन, बंजारी, भटगांव शंकरदाह सहित अन्य गांव से किसान अपनी उपज लेकर कृषि उपज मंडी धान बेचने पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन की तरह दो दिन पहले भी यहां किसान धान बेचने पहुंचे। धान बेचने पहुंचे किसानों को उसे समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ा जब मंडी में कार्यरत हमालों और रेजाओं के बीच किसी विषय को लेकर विवाद हो गया। इसके चलते धान की तौलाई व बोरियों में धान भरने का कार्य नहीं हो पाया। किसान इसके चलते परेशान रहे। 14 सितंबर को विवाद के निपटारे के बाद धान की तौलाई, भराई हो सकी, इससे किसानों ने राहत की सांस ली है। ग्राम मुजगहन के किसान फकीरचंद वर्मा, नारायण सिंह प्रेमु साहू, छन्नू साहू, ग्राम पंचायत बंजारी के नोहर साहू ने बताया कि धान की तौलाई व बोरियों में भरने का कार्य नहीं होने के कारण मंडी परिसर में धान रखा हुआ था। सभी किसान लगभग 40 से 50 कट्टा धान लेकर पहुंचे थे। छन्नू साहू ने बताया कि दो दिन से वे मंडी आ रहे हैं। 14 सितंबर को विवाद का निपटारा हुआ, तब धान की तौलाई व बोरियों में भराई संभव हो सका। किसान फकीरचंद वर्मा का कहना है कि मंडी में किसानों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाना चाहिए। समस्या के निराकरण नहीं होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मंडी में धान की सुरक्षा के लिए रात को रखवाली भी करनी पड़ी। किसानों को होने वाली परेशानी को देखते हुए इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए बेहतर व्यवस्था की आवश्यकता है। मालूम कि धमतरी कृषि उपज मंडी में इन दिनों धमतरी शहर के अलावा गांव व समीपस्थ जिला बालोद से भी धान की आवक हो रही है। खेती किसानी के कार्य में तेजी आने के बाद किसान मजदूरी भुगतान खर्चों को निपटने के लिए रबी फसल का धान बेचने पहुंच रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

   

सम्बंधित खबर