एनडीए झारखंड में प्रचंड जीत दर्ज करेगी : चिराग पासवान

लोहरदगा, 23 सितंबर (हि.स.)। झारखंड के पलामू जाने के क्रम में कुडू बस स्टैंड में लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान का आजसू पार्टी ने स्वागत किया। इस दौरान आजसू के कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ झारखंड में सरकार बनाएगी और भ्रष्ट हेमंत सरकार को उखाड़ कर दम लेगी।

चिराग ने कहा कि एनडीए के बड़े से बड़ा नेता एवं कार्यकर्ता दिन-रात एक किए हुए हैं तथा जनता के जाकर इस सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर कर रहे हैं। अब यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी। इसकी उम्र खत्म हो गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि झारखंड निर्माण जिस सोच के साथ हुआ था वह अभी तक अधूरा है। अटल बिहारी वाजपेयी ने यह राज्य बिहार से अलग कर इसको विकसित राज्य की श्रेणी में लाने का सपना देखा था लेकिन आज लूट-खसोट कर बर्बाद करने वालों के हाथों में झारखंड चला गया है। बिहार के बाद यह झारखंड को बर्बाद कर रहे हैं। अब इनकी मनमानी नहीं चलेगी। एनडीए की सरकार बनेगी और राज्य का समुचित विकास किया जाएगा।

चिराग के स्वागत में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोपी कृष्ण कुँवर

   

सम्बंधित खबर