विधायक आलोक रंजन के प्रयास से सहरसा सड़क चौड़ीकरण की स्वीकृति मिली
- Admin Admin
- Jun 28, 2025
सहरसा, 28 जून (हि.स.)। विधायक डॉ आलोक रंजन ने बताया कि सहरसा जिला अंतर्गत कहरा कुटी बाबाजी कुटी से डॉ भीमराव अंबेडकर चौक, जज कॉलोनी भाया बेंगहा पथ के चौड़ीकरण हेतु पथ निर्माण विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इस संबंध में आलोक रंजन ने उप मुख्यमंत्री और पथ निर्माण मंत्री से भेंट कर क्षेत्र की आवश्यकता को लेकर एक विवरणात्मक पत्र सौंपा था, जिस पर सकारात्मक कार्यवाही करते हुए पथ निर्माण विभाग ने 3.75 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को 15 करोड़ की लागत से स्वीकृत कर दिया है। यह मार्ग शहर के महत्वपूर्ण क्षेत्रों के साथ साथ बड़े शहरों को जोड़ने वाली पथ है जिससे प्रतिदिन हजारों बड़े यात्री वाहन एवं मालवाहक वाहन गुजरती है और इस पथ की चौड़ाई कम होने के वजह से जाम की समस्या बनी रहती है। लेकिन अब पथ चौड़ीकरण होने के बाद इससे निजात मिलेगी।जिससे न केवल आवागमन सरल होगा, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा।
आलोक रंजन ने इस स्वीकृति के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री (वित्त मंत्री) सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन का सहरसा की जनता के ओर से आभार प्रकट करते हुए कहा कि सहरसा के विकास के लिए मेरा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार



