जांजगीर : आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत

कोरबा/ जांजगीर-चांपा, 14 अगस्त (हि.स.)। जिले में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। हादसे दौरान संतोषी कश्यप (35 वर्ष ) ग्राम कापन में खेत में निंदाई का काम कर रही थी। घटना नैला चौकी उप थाना क्षेत्र की है।

जानकारी केअनुसार बुधवार की सुबह 6 बजे संतोषी कश्यप अपने खेत में 8 से 10 लोगों के साथ निंदाई का काम कर रही थी। महिला दोपहर 12 बजे करीब घर जाने के लिए निकल रही थी। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी।खेत में काम कर रहे अन्य लोगों ने महिला को घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के सीने पर चोट के निशान है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी / केशव केदारनाथ शर्मा

   

सम्बंधित खबर