महिला के पास भारी मात्रा में नकदी दिखने वाला वीडियो वायरल, तीन पुलिसकर्मी समेत पांच गिरफ्तार
- DSS Admin
- May 17, 2026
अगरतला, 17 मई, (हि.स.)। सोशल मीडिया पर एक महिला द्वारा भारी मात्रा में नकदी प्रदर्शित करने वाला वीडियो सामने आने के बाद शुरू हुई जांच में पुलिस ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में तीन पुलिसकर्मी, त्रिपुरा स्टेट राइफल्स का एक जवान तथा एक स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं।
मामले के सार्वजनिक होते ही पुलिस मुख्यालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में कई संदिग्ध पहलुओं के सामने आने के बाद संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जिसके आधार पर गिरफ्तारियां की गईं।
त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक अनुराग ने मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित करने के लिए डीआईजी (नॉर्दर्न रेंज) रति रंजन देबनाथ को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच जारी है और आगे भी नई गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
------------

