चेन स्नेचिंग के दाैरान घायल महिला की माैत, पुलिस जांच में जुटी
- Admin Admin
- May 08, 2025

बिलासपुर, 8 मई (हि.स.)। जिले के काेनी थानांतर्गत माेहतराई क्षेत्र में दाे दिन पहले हुई चेन स्नेचिंग की घटना में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान आज (गुरुवार ) सुबह मौत हो गई। घायल महिला का सिम्स में उपचार चल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
कोनी थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहतराई में रहने वाली 45 वर्षीय रामेश्वरी साहू के साथ दो दिन पहले लूटपाट हुई थी। लुटेरों ने रामेश्वरी के गले से चैन खींचा था। इस दौरान वह चलती माेटरसाइकिल से गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उपचार के लिए सिम्स लाया गया था। जहां उपचार के दौरान रामेश्वरी की आज मौत हो गई। अब तक लुटेरों का पता नहीं चला है। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल