महिलाओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

नैनीताल, 16 अगस्त (हि.स.)। लेक सिटी वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में एक सितंबर को गोवर्धन हाल मल्लीताल में ‘गोल्डी मेहंदी रचे मेरे हाथ’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 11 बजे से आयोजित प्रतियोगिता आठ से 13 वर्ष और 13 वर्ष से अधिक वर्ग में आयोजित होगी।

विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के दाैरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और ‘तोल मोल के बोल’ प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हाेगा। दीपिका बनवाल को संयोजक और रमा भट्ट, लीला राज, सरिता त्रिपाठी को सहसंयोजक नियुक्त किए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी / सत्यवान

   

सम्बंधित खबर