फरीदाबाद: कांग्रेस प्रत्याशी को महिलाओं ने सुनाई खरी-खोटी, चुपचाप हाथ जोडक़र निकले

फरीदाबाद, 17 सितंबर (हि.स.)। जिले के बल्लभगढ़ में एक ओर प्रत्याशी को लोगों का विरोध झेलना पड़ा, लेकिन यह भाजपा के नहीं कांग्रेस के प्रत्याशी है। सोमवार देर शाम करीब 8 बजे एनआईटी विधानसभा के संजय कॉलोनी गली नंबर 24 में कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा का लोगों के बीच जन संवाद का कार्यक्रम था। इस दौरान जब नीरज शर्मा कार्यक्रम खत्म करके निकले लगे, तो पहले से ही मौजूद कुछ महिलाएं गुस्सा गई।

कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा पर भडक़ कर खरी-खोटी सुनना शुरू कर दिया। एक महिला ने कहा कि किस बात की इन्हें वोट दें, 1 2 3 4 नीरज शर्मा फिर एक बार किस बात के लिए बोला जा रहा है। पिछले कई सालों से हम पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। जब इनके ऑफिस पर जाते है, तो यह कभी मिलते नहीं। इनके लोग हमें वहां से भगा दिया करते है, यह 5 साल विधायक रहे, इन्होंने 5 साल में क्या किया। आज भी टैंकर से और बाल्टियों से दूर से पानी लेकर अपने घर का गुजारा करते हैं। पानी भी खरीद कर पीना पड़ता है। यह लोग कहते हैं कि पानी नहीं है, पहले पानी था, अब नही है। क्यों झूठ बोलते है, जनता ने क्या गुनाह किया है। फिर किस बात की वोट दें इन्हें। यह लोग अपने घरों में बाल्टी भर भर कर नहाते हैं, हम लोग बाहर से पानी खरीद कर लाते हैं। उनके घर में 24 घंटे पानी आता है ओर हमारे यहां सिर्फ एक घंटे ऐसा क्यों। जिन्होंने बेटी-बहू की इज्जत नहीं समझी, उनको वोट क्यों दे। जैसे जैसे महिलाओं का विरोध और ज्यादा बढ़ता गया। नीरज शर्मा चुपचाप महिलाओं के सामने हाथ जोडक़र निकलते बने। कार्यक्रम में जिस महिला ने नीरज शर्मा का विरोध किया, उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर रात से ही वायरल हो रहा है। महिला उस वीडियो में साफ-साफ कहती हुई नजर आ रही है कि कोई भी महिला वोट नहीं देगी। जिन्होंने बेटी-बहू की इज्जत को कुछ नहीं समझा उन्हें वोट क्यों दे।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

   

सम्बंधित खबर