अहंकार से रहित होकर देश हित में कार्य करना है देश सेवा : डा.कीर्तिवर्धन सिंह

कानपुर, 02मार्च (हि.स.)। रघुवंश एकेडमी जरौली के तत्वावधान में कलाकृति -2025 आर्ट मेले का आयोजन किया गया। मेले में 03 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें हिमांक प्रताप सिंह , इशानी राठौर ,प्रिंस निषाद व सारांश यादव ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ कीर्ति वर्धन सिंह (सयुंक्त निदेशक) स्टेट मेडिको लीगल सेल उपस्थित हुए। यह जानकारी रघुवंशी अकादमी की प्रधानाचार्य निशा सचान ने दी।

मुख्य अतिथि डा. कीर्ति वर्धन सिंह ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश सेवा करने के अनेकों रूप होते हैं। हम धन संपत्ति,शारीरिक सुख,मान प्रतिष्ठा को ना चाहते हुए ममता, आशक्ति और अहंकार से रहित होकर तन, मन या धन के द्वारा देश हित में कार्य करना देश सेवा है। देशवासियों के हित के लिए किया जाने वाला प्रत्येक कार्य देश सेवा है। आर्ट मेला में विजयी बच्चों को प्रमाण पत्र मोमेंटो देकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि सतीश गुप्ता मजिस्ट्रेट (जेजेबी) ने अपने संबोधन में कहा कि पढ़ाई के साथ बच्चों के बौद्घिक विकास के लिए इस तरह के आयोजनों की बहुत ही ज़रूरत है।

संस्कार शाला के प्रमुख के एम शर्मा ने अपने संबोधन में बच्चों को ज्यादा मोबाइल फ़ोन से होने वाले दुष्प्रभावों से परिचित कराते हुए अभिभावकों से कहा कि बच्चों को अगर फोन की लत है और वो देर तक फोन से चिपके रहते है तो उसे कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं, जैसे- सोने में परेशानी, दूसरों से मिलने-जुलने में परेशानी, पढ़ाई में कमजोर होना, आंखों पर असर होना, शारीरिक गतिविधि न होने से मोटापा की जैसी लत छुड़ाने के लिए उसका एक स्क्रीन टाइम फिक्स करें।

रघुवंश अकादमी के निदेशक देवेंद्र प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही बच्चों को स्वच्छ भारत अभियान के बारे में जानकारी देते हुए अपने घर और खुद को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य निशा सचान ने दिया आभार व धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामप्रकाश वर्मा सीईओ (आरोग्य दर्पण) , राजेंद्र भारत सिंह (मुंबई) , मोहम्मद महमूद , डॉ धर्मेंद्र सचान, आर.के.शुक्ल आदि लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मो0 महमूद

   

सम्बंधित खबर