हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ 11 अगस्त से : सहजानंद राय

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यशाला*हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यशाला*हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यशाला*हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यशाला*हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यशाला*

गोरखपुर, 8 अगस्त (हि.स.)। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर गुरुवार को क्षेत्रीय कार्यालय पर गोरखपुर जिले के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला आयोजित की गई। क्षेत्रीय कार्यालय पर संयुक्त प्रेस वार्ता में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय एवं प्रदेश उपाध्यक्ष व गोरखपुर के जिला प्रभारी सलिल विश्नोई में बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ 11 अगस्त से होगा। इसके पहले जिला व मण्डल स्तर की संगठनात्मक तैयारी बैठक होगी।

उन्हाेंने कि पार्टी नेतृत्व द्वारा प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार 11,12,13 अगस्त को युवा मोर्चा कार्यकर्ता विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालेंगे। 12 से 14 तक भाजपा कार्यकर्ता महापुरुषों की साफ सफाई व अमर बलिदानी स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाकर बीर बलिदानियों को नमन व याद करेंगे। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जनपद स्तर पर गोष्ठी आयोजित होगी और मौन जुलूस निकाला जायेगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता जन-जन से संपर्क कर स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। प्रेस वार्ता में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पाण्डेय नवीन एवं जिला मीडिया प्रभारी के एम मझवार उपस्थित थे।

इस दौरान पूर्व मंत्री व खजनी विधायक श्रीराम चौहान, सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला, पिपराईच विधायक महेंद्र पाल सिंह, क्षेत्रीय मन्त्री जनार्दन तिवारी, निरंकार त्रिपाठी, शेषमणि त्रिपाठी, महंत सिंह, ब्लाॅक प्रमुख संघ अध्यक्ष शिवाजी चन्द, विजय प्रताप सिंह, के एम मझवार, इंद्रकुमार निगम, सूरज निगम, सन्दीप विश्वकर्मा, ब्लाॅक प्रमुख, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मोर्चो के अध्यक्ष व मण्डल अध्यक्ष गण सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय / शरद चंद्र बाजपेयी / Siyaram Pandey

   

सम्बंधित खबर