छपरा में मनाया गया विश्व मात्स्यिकी दिवस

विश्व मात्स्यिकी दिवसविश्व मात्स्यिकी दिवस

सारण, 21 नवंबर (हि.स.)। सारण जिले के विकास भवन, छपरा में शुक्रवार 21 नवंबर 2025 को विश्व मात्स्यिकी दिवस पूरे उत्साह और संकल्प के साथ मनाया गया। यह दिवस, की शुरुआत 21 नवंबर 2015 को हुई थी। जलीय प्राणियों के संरक्षण और पारिस्थितिक तंत्र के अत्यधिक दोहन से बचाव के महत्वपूर्ण उद्देश्य को लेकर समर्पित है। इस वर्ष के कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मत्स्य निदेशक, सारण परिक्षेत्र, छपरा ने की, जिसमें मत्स्य पालन के महत्व को रेखांकित करते हुए सतत टिकाऊ मत्स्य पालन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

मत्स्य पालन के महत्व को उजागर जलीय पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा करना, और अत्यधिक मछली पकड़ने के खतरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना ताकि टिकाऊ मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जा सके। यह दिवस दुनिया भर के मछुआरों समुदायों और मछली किसानों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

कार्यक्रम में उप मत्स्य निदेशक ने कहा कि मछली पालन न केवल आजीविका का साधन है, बल्कि यह खाद्य सुरक्षा और पोषण के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने मछली किसानों को आधुनिक और टिकाऊ पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिला मत्स्य पदाधिकारी के अतिरिक्त, मत्स्य जीवी सहयोग समिति के मंत्री, अध्यक्ष, सदस्य, प्रगतिशील किसान, विभाग के क्षेत्रीय प्रभारी और कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर जलीय संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और संरक्षण की शपथ ली। यह आयोजन छपरा में मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास और जलीय संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

   

सम्बंधित खबर