जलाशय से युवती का शव बरामद

जलपाईगुड़ी, 11 अगस्त (हि.स.)। जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी इलाके में एक जलाशय से एक युवती का शव बरामद किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृत युवती का नाम झूमा राय (20) था। वह मयनागुड़ी ब्लॉक के कालीरहाट द्वारिकामारी गांव का रहने वाली थी। परिवार और पड़ोसियों के सूत्रों के मुताबिक, झूमा को कुछ मानसिक परेशानी थी।

झूमा शनिवार सुबह से लापता थी और लड़की शाम को घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों की चिंता बढ़ती गई। बाद में उसे रात, विभिन्न स्थानों पर खोजने के बाद कोई पता नहीं चला। स्थानीय निवासियों ने रविवार सुबह घर के पास एक तालाब में उसका शव देखा। इसके बाद परिवार के लोगों को मामले की जानकारी दी गई। उन्होंने जाकर शव की शिनाख्त की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी मुर्दाघर भेज दिया।

जांचकर्ता इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या झूमा पानी में डूब गई या उसकी हत्या कर शव को पानी में फेंक दिया गया। इस बात की भी जांच की जा रही है कि शरीर पर चोट के कोई निशान हैं या नहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय / गंगा

   

सम्बंधित खबर