चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, युवा कांग्रेस नेता का इस्तीफा
- Admin Admin
- Jan 03, 2026
गुवाहाटी, 03 जनवरी (हि.स.)। चुनाव से पहले असम कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। असम प्रदेश युवा कांग्रेस के राज्य स्तरीय महासचिव और पूर्व उपाध्यक्ष हबीब अहमद ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
हबीब अहमद करीब 16 वर्षों से कांग्रेस और युवा कांग्रेस संगठन से जुड़े थे। इस्तीफे के बाद उन्होंने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि संगठन में पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है, जबकि निजी नजदीकी रखने वाले लोग प्रभावशाली पदों पर हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं को गंभीरता से नहीं उठाया जा रहा और कांग्रेस को केवल वोट बैंक की राजनीति तक सीमित कर दिया गया है। हबीब अहमद के इस्तीफे को चुनावी माहौल में कांग्रेस के लिए एक और झटके के रूप में देखा जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश



