जलपाईगुड़ी, 05 जुलाई (हि. स.)। जिले के राजगंज ब्लॉक में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक का नाम भवतोष शर्मा बताया गया है। वह फूलबाड़ी दो नंबर ग्राम पंचायत के बनियापाड़ा इलाके के निवासी थे। आरोप है कि बीती रात एक छोटी यात्री चारपहिया वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है। घटना सन्न्यासीकाटा ग्राम पंचायत के जोटियाकाली-गंडार राज्य सड़क पर नाकुगछ के पास हुई।
परिवार के मुताबिक, शनिवार रोज की तरह भवतोष शर्मा बाइक से अपनी दुकान के लिए निकले थे। आरोप है कि नाकुगछ के पास पहुंचते ही एक छोटी यात्री चारपहिया गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज था कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने उन्हें एक टोटो के जरिए फूलबाड़ी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर राजगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

