सरूपथार में अमृत सरोवर में डूबा युवक

गोलाघाट (असम), 16 सितंबर (हि.स.)। जिले के सरूपथार के दिघाली चाय बागान में स्थित अमृत सरोवर तालाब में गिरने के बाद एक युवक लापता हो गया। लापता हुए युवक की पहचान विशाल सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने आज बताया कि विशाल सिंह पक्षियों का शिकार करने के लिए अमृत सरोवर तालाब के पास गया था। शिकार पर जाते समय अमृत सरोवर में गिरने के बाद से विशाल लापता है।

विशाल सिंह का घर बरपथार नंबर 2 गांव में बताया गया है। स्थानीय लोगों ने अमृत सरोवर में काफी देर तक उसकी तलाश की। लेकिन विशाल नहीं मिला। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पुलिस के साथ पहुंची एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

   

सम्बंधित खबर