मार्घेरिटा में बूढ़ीदिहिंग पुल से नदी में कूदा युवक

तिनसुकिया, 17 अगस्त (हि.स.)। तिनसुकिया जिले के मार्घेरिटा में एक युवक ने बुढ़ीदिहिंग नदी पर बने पुल से छलांग लगा दी। युवक की पहचान मार्घेरिटा दिहिंग चाय बागान के अमन सना के रूप में हुई है। युवक मार्घेरिटा से दिहिंग जाने वाले ऑटो के चालक का काम करता था।

युवक अपने एक दोस्त के साथ मार्घेरिटा बाजार से आया और पुल से नदी में कूद गया। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि युवक ने ऐसा फैसला किस वजह से लिया। घटना की जानकारी लेने के लिए मार्घेरिटा पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बचाने के लिए आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। हालांकि, युवक का पता नहीं चल सका है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश / अरविन्द राय

   

सम्बंधित खबर