बागपत, 08 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में कोतवाली शहर के मोहल्ला मुगलपुरा में सोमवार सुबह एक खाली प्लॉट में लापता युवक का शव मिला है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुगलपुरा में सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे स्थानीय लोगों ने खेकड़ा निवासी इरफान के खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची कोतवाली शहर पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाएं। मृतक की पहचान रविवार से लापता शहजान के रूप में हुई है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि बेटा शहजान का मोबाइल भी बंद आ रहा था, जिससे अनहोनी की आशंका पहले ही जताई जा रही थी। शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा इकबाल ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि एक खाली प्लाॅट में युवक का शव मिला है। मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
---------------

