हिसार : आजाद हिन्दुस्तानी भाजपा युवा मोर्चा काजलां मंडल प्रभारी नियुक्त

अपनी नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया

हिसार, 4 अगस्त (हि.स.)। युवा भाजपा नेता एवं डोभी गांव के सरपंच आजाद सिंह हिन्दुस्तानी को पार्टी के काजलां मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस समय वे युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष का कार्यभार भी देख रहे हैं।

भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हर्ष बामल की ओर से की गई नियुक्ति के अनुसार आजाद सिंह हिन्दुस्तानी को काजलां मंडल का प्रभारी बनाया गया है। काजलां मंडल आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आता है। अपनी नियुक्ति पर आजाद सिंह हिन्दुस्तानी ने रविवार को युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी एवं विधायक भव्य बिश्नोई, प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, युवा जिला अध्यक्ष हर्ष बामल, जिला महामंत्री विरेन्द्र मेहता व विकास सेलवाल तथा जिला प्रभारी जवाहर सैनी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी दी है, उस पर खरा उतरते हुए वे निरंतर पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। हर युवा का प्रयास होगा कि प्रदेश में तीसरी बार भारी बहुमत से भाजपा सरकार बनें।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर / संजीव शर्मा

   

सम्बंधित खबर