
शांतिपूर्ण चल रहा मतदान, हर पहलू पर नजर रखे हुए हैं अधिकारीहिसार, 2 मार्च (हि.स.)। नगर निकाय चुनाव के तहत नगर निगम हिसार में मेयर पद तथा वार्ड पार्षद पद के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। अब तक की पोलिंग की अगर बात करें तो अब तक दो लाख 68 हजार 316 में से 86 हजार 349 मतदाताओं ने अपने वोट हक का इस्तेमाल कर लिया है। ऐसे में हिसार नगर निगम में सायं चार बजे तक 43.7 प्रतिशत पोलिंग तथा नारनौंद नगरपालिका क्षेत्र में 74.4 प्रतिशत पोलिंग चुकी है। मतदान का वक्त शाम 6 बजे तक का है। शांतिपूर्ण तरीके से यह प्रक्रिया लगातार जारी हैं, मतदाता सुबह से ही बूथों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। चुनाव प्रक्रिया के तहत नियमानुसार मॉक पोल भी करवाया गया। नगर निगम हिसार के रिटर्निंग अधिकारी हरबीर सिंह ने बताया कि रविवार सुबह शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण चल रही है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए तमाम व्यवस्थाएं की गई है। नगर निगम हिसार के लिए 239 बूथ बनाए गए है। नगर निगम क्षेत्र में 20 वार्ड हैं। चल रही प्रक्रिया का जायजा लियाचुनाव पर्यवेक्षक आईएएस प्रभजोत सिंह तथा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनीश यादव खुद भी चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखे हुए है। अधिकारियों ने समय समय पर बूथों पर पहुंच कर भी चल रही प्रक्रिया का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनीश यादव का कहना हैं कि मतदान के के बाद मशीनों को जमा करवाने के लिए भी पुख्ता इंतजाम हैं, सीसीटीवी की निगरानी में महाबीर स्टेडियम में स्ट्रांग रूम बने हुए हैं, साथ ही सुरक्षा कर्मी भी मुस्तैदी से इन रूम के आगे तैनात रहेंगे। 12 मार्च को काउंटिंग की प्रक्रिया होगी। कंट्रोल रूम से भी हर पहलू पर नजरमहाबीर स्टेडियम में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। इसमें रिटर्निंग अधिकारी हरबीर सिंह की मौजूदगी में तमाम पहलुओं पर नजर रखी गई हैं, साथ ही मतदान संबंधित डेटा इत्यादि को भी बूथों से कलेक्ट किया जा रहा है। जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर ऑफिसर नियुक्तनगर निगम हिसार चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए इस चुनाव में जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किए गए थे। निगम चुनाव के लिए 20 जोनल मजिस्ट्रेट व 40 सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किए गए थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर