अजीत नगर गली... गंदा पानी जमा

अमृतसर| अजीत नगर इलाके में सीवरेज चैंबर ब्लॉक होने के कारण गंदा पानी लगातार गलियों में जमा हो रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बदबू और गंदगी के कारण क्षेत्र में बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि सीवरेज चैंबर की तुरंत सफाई करवाई जाए। - सुखचैन सिंह अजीत नगर।

   

सम्बंधित खबर