अमृतसर में गुरुद्वारे के लंगर हॉल की छत गिरी:सेवा कर रहीं 2 महिलाओं की मलबे में दबने से मौत, 5 घायल

अमृतसर में गुरुद्वारा शहीद गंज बाबा दीप सिंह जी में रविवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां के निर्माणाधीन लंगर हॉल की छत की लोहे की प्लेटें टूटकर लंगर हॉल में सेवा कर रही महिलाओं पर गिर पड़ीं। इससे 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, 5 महिलाएं गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। घायल महिलाओं को श्री गुरु रामदास अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गुरु रामदास चेरिटेबल अस्पताल की डॉक्टर ने बताया कि सबका ट्रीटमेंट चल रहा है। जिनती भी लेडीज जख्मी हुई हैं, उनका इलाज किया जा रहा है। अंदर सभी डॉक्टर मौजूद हैं। डॉक्टर ने कहा- बहुत से लोग घायल महिलाओं के साथ अस्पताल के अंदर चले गए थे। इससे ट्रीटमेंट करने में दिक्कत आ रही थी। सब लोगों को बाहर निकाल दिया गया है। मैं खुद देखकर आई हूं। डॉक्टर चोटिलों की मरहम-पट्टी कर रहे हैं। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…

   

सम्बंधित खबर