अमृतसर में जल्द शुरू होंगे ऑनलाइन चालान:1300 CCTV कैमरों से होगी निगरानी, ADCP बोलीं- ट्रैफिक नियमों का पालन करें, परेशानी से बचें

अमृतसर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर में जल्द ही ऑनलाइन चालान प्रणाली शुरू होने वाली है। इसके तहत, शहर भर में लगे लगभग 1300 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर नजर रखी जाएगी। वहीं नियमों का उल्लंघन करने पर स्वचालित रूप से ऑनलाइन चालान काटे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए एडीसीपी ट्रैफिक इंचार्ज अमनदीप कौर ने बताया कि यह व्यवस्था आने वाले कुछ दिनों में पूरी तरह लागू कर दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रैफिक सिग्नलों पर वाहन चालकों को जेब्रा लाइन और स्टॉप लाइन के पीछे ही अपने वाहन रोकने होंगे। चालान प्रक्रिया पूरी तरह स्वचालित होगी यदि कोई वाहन चालक स्टॉप लाइन पार करता है या जेब्रा क्रॉसिंग पर वाहन खड़ा करता है, तो उसका भी ऑनलाइन चालान किया जाएगा। तकरीबन 1300 सीसीटीवी कैमरे साथ चौकों पर दूर से ही वाहन नंबर पढ़ने और नियम उल्लंघन की पहचान करने में सक्षम हैं, जिससे चालान प्रक्रिया पूरी तरह स्वचालित होगी। ट्रैफिक नियमों का पालन करें- एडीसीपी एडीसीपी अमनदीप कौर ने लोगों से अपील की है कि सभी वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी या चालान का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि अक्सर चालान होने के बाद लोग ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों से बहस करते हैं, लेकिन अब पूरी प्रक्रिया कैमरों के माध्यम से होगी, इसलिए नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है।

   

सम्बंधित खबर