अमृतसर | सीबीएसई 12वीं बोर्ड के परिणाम में श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा में बैठे कुल 205 विद्यार्थियों में से 14 ने 95% और 52 ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं, शत-प्रतिशत नॉन-मेडिकल विद्यार्थियों के 70% से अधिक अंक आए। कॉमर्स स्ट्रीम में रायना महाजन ने 98% अंकों के साथ पहला, आस्था (97.8%) ने दूसरा व दीपक सिंघानिया (97.6%) ने तीसरा स्थान पाया। मेडिकल व नॉन-मेडिकल में दीया शर्मा (96.8%) और ह्यूमेनिटीज में मुस्कान महाजन (96.6%) प्रथम रहीं। 32 छात्रों ने अंग्रेजी, अकाउंट्स व संगीत आदि विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल किए। विद्यालय के अध्यक्ष बलबीर बजाज और प्रधानाचार्या डॉ. विनोदिता सांख्यान ने विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों को इस शानदार सफलता पर बधाई दी।

