अमृतसर | रणजीत एवेन्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के गुरुद्वारा सर्व साझी गुरबाणी में श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर छबील लगाई। वहीं 40 दिनों से महिलाओं ने श्री सुखमणि साहिब के पाठ किए। सुबह 10:30 बजे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत श्री सुखमणि साहिब के पाठ उपरांत गुरु का अटूट लंगर भी लगाया गया। इस अवसर पर ज्ञानी मंगल सिंह, गुरदीप सिंह, जागीर सिंह गुलजार सिंह संधू, बलविंदर सिंह, पंजाब सिंह, इंद्रवीर सिंह, रिंपल, जीएस पन्नू समेत कई लोगों ने सेवा निभाई।

