अमृतसर| विश्व नर्स दिवस के अवसर पर चीफ खालसा दीवान इंटरनेशनल कॉलेज में डिग्री वितरण समारोह का आयोजन किया। समारोह में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के चांसलर डॉ. राजीव सूद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जबकि बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के समन्वयक डॉ. फतेह अजीत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे। सीकेडी के प्रधान डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर और कॉलेज के सदस्य-प्रभारी डॉ. अमरजीत सिंह नागपाल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह का शुभारंभ गुरु साहिब जी का आश्रय लेकर किया। इस मौके पर सविंदर सिंह, संतोख सिंह सेठी, जगजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

