गोलबाग में सी. डिप्टी मेयर ने शुरू करवाई सफाई

अमृतसर | गोलबाग में गंदगी और अव्यवस्था से परेशान लोगों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। मंगलवार को लोगों ने सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा के कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। सीनियर डिप्टी मेयर ने निगम अधिकारियों को तलब किया और गोल बाग की सफाई व्यवस्था तुरंत चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। फटकार के बाद तत्काल कचरा उठाने का काम शुरू कर दिया गया। गोलबाग इलाके से गुलशन कुमार बब्बू, युद्धवीर ने बताया कि गंदगी के ढेरों से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीनियर डिप्टी मेयर ने भरोसा दिलाया कि जो भी शिकायतें हैं, उनका तत्काल निपटारा कराया जाएगा। उनका दफ्तर हमेशा ही लोगों के लिए खुला है।

   

सम्बंधित खबर