हरियाणा के सीएम नायब सैनी सम्मानित

हिंदू तख्त के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीर शर्मा ओर धर्माधीश स्वामी श्रवेश्वरानंद भैरव भैरवां के नेतृत्व में हिंदू तख्त के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे जनहित और समाजहित के कार्यों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी वे इसी प्रकार प्रदेश और समाज के हित में कार्य करते रहेंगे। इस दौरान हिंदू तख्त से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श भी किया गया।

   

सम्बंधित खबर