अमृतसर| लोहगढ़ गेट स्थित आर्य गर्ल्स स्कूल में हवन यज्ञ का आयोजन किया। डॉ. पूनम सूरी प्रधान आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा के मार्गदर्शन एवं स्कूल के चेयरमैन डॉ. जेपी शूर, मैनेजर डॉ. अंजना गुप्ता की अध्यक्षता में साल का पहला हवन यज्ञ किया। प्रिंसिपल मंजू ने मुख्य अतिथि डॉ. जेपी और डॉ. अंजना गुप्ता, निर्मला गुप्ता, डॉ. अमरदीप, इंद्रपाल आर्य, कंवर राजेंद्र, प्रमोद भाटिया और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। स्कूल के स्टूडेंट्स ने मिलकर हवन यज्ञ में आहुतियां डाली। इस मौके पर रूपाली समेत और स्कूल का समूह स्टाफ उपस्थित रहा।

